Breaking News

हीटवेव बना खतरा! गर्मी में घरों तक पहुंच रहे सांप


गर्मियों के बढ़ते ही उदयपुर में जहरीले और 'साइलेंट किलर्सÓ माने जाने वाले सांपों का खतरा एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. तेज गर्मी और पानी की तलाश में ये खतरनाक जीव अब जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं. 
उदयपुर की वाइल्ड लाइफ और रेस्क्यू सोसायटी के अध्यक्ष विक्रम सालवी के अनुसार, इन दिनों शहर में कोबरा और पाइथन जैसे सांपों की मौजूदगी काफी बढ़ गई है.  उन्होंने बताया कि वर्तमान में रोजाना करीब 20 से 25 सांपों का रेस्क्यू किया जा रहा है, जो इस बढ़ते खतरे का साफ संकेत है.

No comments