मई की झुलसाने वाली गर्मी के बीच राजस्थान में आंधी-बारिश से राहत
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है.बीते 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.
मौसम विभाग ने बताया कि आंधी और बारिश के चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, जो अब 30 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक ये सभी प्री-मानसून की शुरुआत है. लेकिन एक सप्ताह के बाद गर्मी बढ़ जाएगी. फिलहाल अप्रैल के अंत में बिगड़ा मौसम लगातार बना हुआ है. जिस कारण तापमान में गिरावट जारी है. जिससे गर्मी से राहत है.

No comments