Breaking News

जेईई मेन बीआर्क-प्लानिंग की फाइनल आंसर की जारी


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बी-आर्क और बी-प्लानिंग की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इससे अब जेईई-मेन 2026 के अप्रैल सेशन में एग्जाम देने वाले अभ्यर्थी एप्लाई कर सकेंगे।
अब इन्हीं के आधार पर कभी भी रिजल्ट और स्कोर कार्ड जारी किए जा सकते हैं, जिससे छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार इस बार का पेपर पूरी तरह सही रहा है। यानी प्रश्नों में कोई गलती नहीं रही है। फाइनल आंसर-की में न तो कोई प्रश्न ड्रॉप किया गया है और न ही किसी प्रश्न के एक से अधिक सही विकल्प पाए गए हैं।

No comments