फर्जी फैक्ट्री दिखाकर 5 लाख ठगे, नकली चांदी बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
जयपुर की मालपुरा गेट थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी तैयार कर लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम में से 4.50 लाख रुपये नकद, नकली सोना-चांदी बनाने के उपकरण तथा फर्जी सील-मोहर भी बरामद की है।
आरोपी ने पीडि़त को कई बार अपनी तथाकथित फैक्ट्री में बुलाया, जहां नकली चांदी बनाकर दिखाते हुए उसे विश्वास में लिया गया। इस दौरान आरोपी ने बेहद कम कीमत में चांदी देने का झांसा देकर पीडि़त से करीब 5 लाख रुपये ठग लिए।

No comments