Breaking News

ओवरलोड पिकअप खराब होने से हाईवे पर जाम:एक घंटे तक फंसे रहे वाहन,एंबुलेंस भी फंसी


उदयपुर में देर रात एक ओवरलोड पिकअप खराब होने से ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो गई। चढ़ाई के दौरान पिकअप के बीच सड़क पर बंद हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। 
सूचना मिलते ही पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रैक्टर मंगवाकर खराब पिकअप को खींचकर घाटे से ऊपर हटवाया। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने भी वाहन को धक्का लगाने में मदद की।

No comments