सीकर में डॉक्टर्स की हड़ताल
सीकर में एसओजी की कार्रवाई के बाद मंगलवार को दिनभर सभी डॉक्टर्स हड़ताल पर रहेंगे। एसके हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक और निजी लैब संचालक की गिरफ्तारी के विरोध में सभी डॉक्टर्स धरने पर हैं। इस दौरान डॉक्टर्स मरीजों को नहीं देखेंगे। डॉक्टर्स सरकार से दोनों की रिहाई और विभागीय जांच करवाने की मांग कर रहे हैं।
दरअसल, सीकर में सोमवार को एसओजी की टीम ने दबिश देकर आरजीएचएस में फर्जीवाड़े के मामले में 2 डॉक्टर्स को गिरफ्तार कर लिया, वहीं कार्रवाई की भनक लगते ही 4 अन्य डॉक्टर्स भाग गए।

No comments