Breaking News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर दौरा स्थगित


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रस्तावित बीकानेर दौरा स्थगित हो गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं होने के बावजूद जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि पिछले दो दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे। दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई थीं।
मुख्यमंत्री का श्रीडूंगरगढ़ के आड़सर गांव में ग्रामीण रथ- समृद्ध किसान, खुशहाल राजस्थान कार्यक्रम में शामिल होने और रात्रि विश्राम करने का प्रस्ताव था। इसे लेकर प्रशासन ने हेलिपैड, मंच, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी जरूरी इंतजाम लगभग पूरे कर लिए थे। गांव को विशेष रूप से सजाया और तैयार किया गया था।

No comments