अलवर में चौराहों पर ग्रीन नेट लगाकर दी जा रही राहत
अलवर। भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए अलवर नगर निगम ने शहर के प्रमुख ट्रैफिक चौराहों पर ग्रीन नेट और टैंट लगाकर छाया की व्यवस्था शुरू की है। इसका उद्देश्य लाल बत्ती पर रुकने वाले दोपहिया वाहन चालकों को तेज धूप से राहत देना है।
शहर का तापमान इन दिनों 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। ऐसे में धूप में खड़े लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। नगर निगम ने बिजली घर चौराहे पर दो तरफ टैंट लगा दिए हैं, जबकि भगत सिंह चौराहे सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर भी व्यवस्था की जा रही है।
गर्मी के बीच अस्पतालों में व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, जहां कुछ वार्डों में एसी खराब होने की शिकायतें सामने आई हैं।

No comments