उदयपुर एएसआई पर टॉर्चर और रिश्वत मांगने का आरोप
उदयपुर के प्रतापनगर थाने में तैनात एएसआई सुनील विश्नोई पर एक लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में एसीबी जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी एएसआई ने थाने के एक कमरे को कथित रूप से 'टॉर्चर रूमÓ बना रखा था, ताकि परिवादी पर दबाव बनाकर मोटी रकम वसूली जा सके।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एएसआई ने सीधे रकम मांगने के बजाय मोबाइल के कैलकुलेटर पर 3 लाख रुपए लिखकर रिश्वत की मांग की। आरोप है कि पीडि़त युवक को कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर थाने में बंधक बनाया गया और प्रताडि़त किया गया।
मामला 7 मई को एक कैफे में युवती से कहासुनी के बाद शुरू हुआ था। एसीबी जांच में दो कॉन्स्टेबलों बनवारीलाल और शंकरलाल के नाम भी सामने आए हैं।

No comments