सीकर में रोडवेज ड्राइवर से एटीएम बदलकर ठगी
सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर रोडवेज ड्राइवर से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कार्ड बदलकर खाते से करीब 50 हजार रुपए निकाल लिए और 9 हजार रुपए की शॉपिंग भी कर डाली।
रामनगर निवासी ओमप्रकाश जाट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजस्थान रोडवेज में चालक है। 16 मई को वह एसके गल्र्स कॉलेज के पास स्थित एसबीआई एटीएम पर पैसे निकालने गया था। वहां मौजूद दो युवकों ने उसे बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल दिया।
बाद में खाते से रुपए निकलने और खरीदारी का पता चलने पर पीडि़त ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

No comments