डीडवाना के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिले भाजपा नेता
डीडवाना के भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के विकास और पर्यटन संभावनाओं पर चर्चा की।
जोधा ने क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से जुड़े मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे। उन्होंने डीडवाना को पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाने की मांग की।
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं जितेंद्र सिंह जोधा ने कहा कि वे डीडवाना के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

No comments