Breaking News

जालोर को मिली पहली रेगुलर ट्रेन, दिल्ली से जुड़ेगा जिला


जालोर जिले को पहली बार नियमित रेल सेवा की सौगात मिली है। 22 मई को केंद्रीय रेल मंत्री ्रअश्विनी वैष्णव भुज-दिल्ली वाया भीलड़ी-जालोर-पाली मारवाड़ रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
 नई रेल सेवा से जालोर की सीधी कनेक्टिविटी दिल्ली से हो जाएगी। ट्रेन का ठहराव अंजार, गांधीधाम, भीलड़ी, रानीवाड़ा, भीनमाल, जालोर, पाली मारवाड़, अजमेर, जयपुर, अलवर और रेवाड़ी सहित 20 से अधिक स्टेशनों पर होगा।
 रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस सेवा से राजस्थान और गुजरात के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद लूंबाराम चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

No comments