Breaking News

जैसलमेर से अहमदाबाद के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होगी


रेल मंत्रालय ने साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस का विस्तार अब जैसलमेर तक करने का निर्णय लिया है। नई रेल सेवा का शुभारंभ 22 मई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव डीडवाना  डीडवाना  और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत हरी झंडी दिखाकर करेंगे।
इस सीधी रेल सेवा से जैसलमेर आने वाले पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए जोधपुर और अहमदाबाद तक शिक्षा एवं इलाज के लिए आवागमन आसान होगा।
 नई सेवा से थार मरुस्थल, सोनार किला और पटवों की हवेली जैसे पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

No comments