Breaking News

हरियाणा में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद

 

हरियाणा। ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में बुधवार को हरियाणा स्टेट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर कई जिलों में मेडिकल स्टोर बंद रहे। हड़ताल का सबसे अधिक असर हिसार, सोनीपत, यमुनानगर और फतेहाबाद में देखने को मिला।
सोनीपत में मेडिकल स्टोर संचालकों ने दुकानों के बाहर हड़ताल के पोस्टर लगाए। वहीं गुरूग्राम, पंचकुला, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं। करनाल और रोहतक में हड़ताल का मिला-जुला असर रहा।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से पारंपरिक मेडिकल स्टोर संचालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना वैध डॉक्टर पर्ची के दवाइयां बेच रहे हैं, जिससे मरीजों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है।
हालांकि अस्पतालों के मेडिकल स्टोर और जन औषधि केंद्र खुले रहने से इमरजेंसी मरीजों को राहत मिली।

No comments