Breaking News

5 देशों की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर वतन लौटे मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 5 देशों की अपनी बेहद महत्वपूर्ण और व्यस्त राजनयिक यात्रा पूरी कर राजधानी दिल्ली लौट आए हैं। 15 मई से शुरू होकर 20 मई तक चली इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात , नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा किया। 
 यह एक ऐसी राजनयिक पहल थी जिस पर पूरी दुनिया की नजऱ थी और जिसका मकसद भारत की वैश्विक साझेदारियों को मज़बूत करना था। इस यात्रा का मुख्य रणनीतिक मकसद लंबे समय तक ऊर्जा की आपूर्ति सुनिश्चित करना, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना और यूरोपीय तथा पश्चिम एशियाई साझेदारों के साथ भारत के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को और बेहतर बनाना था।

No comments