Breaking News

चारधाम यात्रा के बीच गर्मी का कहर, सामान्य से ऊपर पहुंचा तापमान


चारधाम यात्रा के बीच उत्तराखंड के पहाड़ों में बढ़ती गर्मी अब चिंता का कारण बनने लगी है। बारिश और बर्फबारी रुकने के बाद चारों धामों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यात्रा मार्गों पर भारी जाम और वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच गर्मी श्रद्धालुओं की परीक्षा ले रही है। मौसम विभाग के मुताबिक इन दिनों तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक इसी सप्ताह चारों धामों में अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री सैल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। इनमें यमुनोत्री सबसे गर्म रहा। वहीं पहाड़ी यात्रा मार्गों के कई शहरों में तापमान 30 से 36 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया।

No comments