कॉकरोच जनता पार्टी ने इंस्टाग्राम पर बीजेपी को पछाड़ा
सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है. कॉकरोच जनता पार्टी नाम से शुरू हुआ ऑनलाइन व्यंग्य अभियान कुछ ही दिनों में इंस्टाग्राम पर बड़ा राजनीतिक ट्रेंड बन गया है. हैरानी की बात यह है कि लॉन्च के महज चार दिनों के भीतर इस अकाउंट ने 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जुटा लिए और फॉलोअर्स के मामले में इसने भाजपा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को भी पीछे छोड़ दिया.

No comments