जयपुर में पहली बार ट्रैफिक नियम तोड़ते ही स्पीकर पर गूंजेगा वाहन नंबर
अगर आपने चौराहों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया या रेड लाइट पर जेब्रा कॉसिंग पर वाहन खड़ा किया तो कंट्रोल रूम से वाहन नंबर पुकारकर चेतावनी मिलेगी। शहर में ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित यातायात पर नियंत्रण के लिए पहली बार एआइ आधारित इंटीग्रेटेड पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लागू किया जा रहा है। जेडीए ने इसके लिए शहर के 20 सबसे व्यस्त, भीड़भाड़ वाले तिराहे और चौराहों को चिह्नित किया है।
पायलट प्रोजेक्ट जयपुर के रामबाग चौराहे पर शुरू भी कर दिया गया, जहां ट्रैफिक नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों को कंट्रोल रूम से सीधे चेतावनी दी गई।

No comments