कारोबारी को आया हार्ट अटैक, सांवलिया सेठ की मेहर से बची जान, अब भेंट किया चांदी का दिल
राजस्थान के चित्तौडगढ़ जिले में स्थित श्रीकृष्ण का प्रसिद्ध धाम सांवलिया सेठ एक बार फिर से चर्चा में है। एक स्थानीय कारोबारी ने हार्ट अटैक से जान बचने के लिए सांवलिया सेठ को चांदी का दिल और नलकूप भेंट किया है। इसका वजन करीब 196 ग्राम है। परिवार और रिश्तेदारों के साथ पहुंचे भक्त ने गाजे-बाजे के साथ पूजा-अर्चना की और उसके बाद यह भेंट भगवान के चरणों में रखी। मंदिर प्रबंधन ने कहा कि पहली बार किसी ने चांदी का दिल भेंट किया है। उल्लेखनीय है कि अभी तीन दिन पहले ही गुजरात के एक भक्त ने बेटी के बारहवीं कक्षा में 97 फीसदी नंबर आने के बाद चांदी की पुस्तक भेंट की थी।

No comments