लहसुन की बंपर आवक, 50000 कट्टे पहुंचे मंडी, आगामी आदेश तक प्रशासन ने लगाई रोक
इन दिनो बारां की कृषि उपज मंडी में लहसुन की अच्छी आवक होने कारण आधा दर्जन सेड फुल हो गए। जिसके चलते मंडी प्रशासन ने पुन: लहसुन की आवक पर रोक लगा दी है। मंडी में करीब 50 हजार कट्टे लहसुन नीलामी के इंतजार में पड़ा हुआ है। मंडी में लगातार हो रही लहसुन की आवक तथा प्रतिदिन 7 से 8 हजार कट्टो की नीलामी के चलते आधा दर्जन सेड फुल हो गए। जिसमें सत्यमं शिवम सेड, एक, चार तथा छह नम्बर सेड के साथ ही आरसीसी सेड लबालब हो गए।

No comments