आज से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूतिर्:अब टैंकरों से मिलेगी राहत
बीकानेर में 17 अप्रैल से चल रही नहरबंदी के बाद शहरवासियों को राहत मिली है। पंजाब से छोड़ा गया नहरी पानी बीछवाल और शोभासर जलाशयों तक पहुंच गया। इसके साथ ही आज गुरुवार से बीकानेर शहर में फिर नियमित पानी सप्लाई शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
लंबे समय से जल संकट और जलापूर्ति के समय बिजली कटौती से परेशान लोगों को अब टैंकरों से राहत मिलने की उम्मीद है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने जलाशयों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर पानी का स्वागत किया।

No comments