Breaking News

सफाईकर्मी का पूरा घर जला:बेटे की बीमारी के इलाज के 10 हजार रुपए की राख हो गए


अलवर शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के 80 क्वार्टर में रोड किनारे आज गुरुवार सुबह करीब 6 बजे ट्रांसफॉर्मर की चिंगारी से महिला सफाईकर्मी का पूरा कच्चा घर जलकर राख हो गया। महिला का पति कबाड़ बीनने का काम करता है। बेटा गंभीर बीमारी से पीडि़त है। जिसके इलाज के लिए 1 साल में जोड़े 10 हजार रुपए भी जलकर राख हो गए। अब परिवार के रहने से लेकर रोजी रोटी पर संकट आ गया। खुले आसमां के नीचे गुजर बसर करने को मजबूर हो गए। महिला सफाईकर्मी गीता देवी व उसका पति पहले कचरा कबाड़ बीनते थे। कुछ महीने पहले गीता देवी नगर निगम में ठेकेदार के जरिए सफाईकर्मी के रूप में काम करने लगी थी। 

No comments