एक ही रात में तीन मोहल्ले में चोरी का प्रयास
पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में देर रात तीन नकाबपोश युवक हाथ में सरिया लेकर दुकानों के बाहर पहुंचे। बदमाशों ने पहले दो दुकानों के बाहर लगे सीसीटीव कैमरे तोड़े और फिर एक जनरल स्टोर का ताला तोडऩे का प्रयास किया। हालांकि लोगों की आवाजाही के चलते बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सके और मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना टीपी नगर थाना पुलिस को दी गई है। यहां से बदमाश भोलेनाथ नगर पहुंचे। उनके बंद मकान का ताला तोडऩे का प्रयास किया। पड़ोसी जागे और चोर-चोर चिल्लाएं। इस पर तीनों बदमाश बाइक पर बैठकर भाग गए। ऐसे में घर बंद था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

No comments