Breaking News

ठाणे के बाजार में लगी भीषण आग


महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मार्केट कॉम्प्लेक्स में आज गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। इस भयानक आग की चपेट में आने से एक फायरमैन और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई, जबकि दो अन्य दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आग इतनी विकराल थी कि इसे बुझाने के लिए विभाग को ब्रिगेड कॉल घोषित करनी पड़ी।
क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासिन तड़वी ने बताया कि ठाणे रेलवे स्टेशन के पास स्थित गामदेवी मार्केट कॉम्प्लेक्स में गुरुवार तड़के करीब 3:45 बजे अचानक आग लग गई। इस कॉम्प्लेक्स में कपड़े, फल और सब्जियों की ढेरों दुकानें व स्टॉल स्थित थे।

No comments