ए माइनर से टैंकर से हो रही पानी चोरी
श्रीगंगानगर में जल संसाधन विभाग के दक्षिण खण्ड की ए माइनर से आए रोज पानी चोरी होने की शिकायतें मिलने के बावजूद सिंचाई अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही एवं अनदेखी के चलते अवैध रूप से पानी चोरी पर कार्यवाही नहीं करने पर नहर से पानी चोरी हो रहा है।
आज केन्द्रीय कारागृह के पीछे ए माइनर से एक टैंकर चालक द्वारा नहर में पाइप डालकर पानी चोरी किया गया। इसकी शिकायत जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता धीरज चावला से की गई।

No comments