घर से सोना, नगदी व दस्तावेज चोरी
हनुमानगढ़ के पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव माणकथेड़ी में स्थित एक मकान से अज्ञात चोर सोना, नगदी व दस्तावेज चोरी करके ले गये। आसपास के सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध व्यक्ति कैद हुये हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अनिल सहारण ने रिपोर्ट दी कि विगत 13 मई को दोपहर अढाई से तीन बजे के बीच दो अज्ञात लोगों ने मेरे घर से एक तोला सोने का ओम, चार हजार रुपए की नगदी, जन आधार कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, बाइक की आरसी, लाइसेंस, भामाशाह कार्ड, राशन कार्ड चोरी कर लिये।

No comments