विदेशों में तनाव से महंगे हुए खाद्य तेल
अमेरिका व ईरान में बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय खाद्य तेलों की आपूर्ति पर पड़ा है। इससे आयातित तेल (पाम, सोयाबीन) महंगे हुए हैं, जिससे भारत में घरेलू सरसों तेल की मांग तेजी से बढ़ी है। इससे यहां सरसों की फसल के भाव 7200 रुपए प्रति क्विंटल के पार पहुंच गए हैं। ये भाव सरसों के एमएसपी से 1000 रुपए प्रति क्विंटल ज्यादा हैं। सरसों का समर्थन मूल्य 6200 रुपए प्रति क्विंटल है।
इस संबंध में श्रीगंगानगर के वरिष्ठ व्यापारी संजय महीपाल बताते हैं कि इस वर्ष फरवरी व मार्च में विदेशों में तनाव के चलते खाद्य तेल महंगा हो गया। इससे भारत में तेल का आयात कम हो गया। इस स्थिति में 15 फरवरी से लेकर आज तक यहां सरसों की ऐतिहासिक पिराई हुई है। इसकी वजह सरसों तेल की बहुत अधिक डिमांड होना है।

No comments