काली स्कॉर्पियो में काला माल मिला
श्रीगंगानगर के चूनावढ़ पुलिस ने एचएच नहर से धालेवाला मार्ग पर काले रंग की स्कार्पियो में काल माल (अफीम) बरामद करके युवक को गिरफ्तार कर लिया। अफीम तस्करी से अर्जित लाखों रुपए की राशि भी गाड़ी से बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी रामप्रताप ने गश्त के दौरान काले रंग की स्कार्पियो को रूकवा कर 21 वर्षीय अरमान सिंह पुत्र काला सिंह खत्री निवासी धालेवाला को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 20.85 ग्राम अफीम व एक लाख 80 हजार रुपए की नगदी बरामद की।

No comments