Breaking News

कोर्ट परिसर में बुजुर्ग के अपहरण का प्रयास


हनुमानगढ़ जंक्शन कोर्ट परिसर में 74 वर्षीय बुजुर्ग का अपहरण करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने पीडि़त वृद्ध की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है। पीडि़त पूर्व में भी पीलीबंगा थाने में अपने बेटे, उसके साले सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज करवा चुका है।
पुलिस के अनुसार पीलीबंगा निवासी बलराम बागडवा ने रिपोर्ट दी कि 21 मई को दोपहर में जंक्शन कोर्ट परिसर में अपने अधिवक्ता से मिलने के बाद अपनी गाड़ी के पास पहुंचा, तो वहां से पहले मौजूद आधा दर्जन लोगों ने मुझे पकड़ कर मेरी गाड़ी में धकेल दिया। मेरे चालक को नीचे उतार कर मेरा अपहरण करने का प्रयास किया। 

No comments