कॉटन व्यापारी से आठ लाख की धोखाधड़ी
श्रीविजयनगर पुलिस थाना क्षेत्र के कॉटन व्यापारी के साथ आठ लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने विजयनगर के ही एक व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार भवानी ट्रेडिंग कम्पनी विजयनगर के संचालक चतुर्भुज तिवाड़ी ने रिपोर्ट दी कि मैंने दलाल संजय शर्मा के जरिए जगदम्बा कॉर्पाेरेशन विजयनगर से 200 नग रूई की गांठे लेने का सौदा किया था। दलाल के कहने पर मैंने जगदम्बा कॉर्पोरेशन के खाते में आठ लाख रुपए एडवांस जमा करवा दिये।

No comments