जिले में प्रतिदिन 10 लाख यूनिट की खपत बढ़ी
श्रीगंगानगर में गर्मी बढऩे के साथ जैसे ही बिजली का उपभोग बढ़ा है, उससे शहर का इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम हांफने लगा। ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं आम बात हो गई हैं।
जोधुपर विद्युत वितरण निगम श्रीगंगानगर के एसई नेमीचंद वर्मा ने बताया कि गर्मी का पारा चढऩे से बिजली तंत्र हाफने लगा है। उन्होंने बताया कि पहले जिले में बिजली की खपत रोजाना 70 लाख यूनिट थी, जो एक सप्ताह से बढकऱ 80 लाख यूनिट प्रतिदिन हो गई है। यह खपत और बढऩे की संभावना है।
उन्होंने कहा कि शहर में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर दिक्कत आ रही है। लोग ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जगह नहीं दे रहे हैं।

No comments