Breaking News

राशन डीलर पर गेहूं में बजरी मिलाकर बेचने का आरोप:अधिकारी के पहुंचते ही भागा


बांरा जिले के छबड़ा क्षेत्र के कडिय़ानोहर में राशन डीलर पर गेहूं में मिट्टी और रेत मिलाकर बेचने का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रवर्तन अधिकारी संदीप झांकल मौके पर पहुंचे। अधिकारी को देखते ही राशन वितरण कर रहा युवक दुकान छोड़कर भाग गया। प्रारंभिक जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई है।
प्रवर्तन अधिकारी संदीप झांकल ने बताया कि जब वे जांच करने पहुंचे तो राशन वितरण कर रहा युवक मौके से भाग गया। अधिकारी ने ढेर लगे गेहूं की जांच की तो उसमें बजरी मिली हुई पाई गई।

No comments