बघेरे ने घर में घुसकर श्वान का शिकार किया
राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित शेखा की बगीची के समीप एक बघेरे द्वारा घर में बैठे पालतू श्वान के शिकार करने का मामला सामने आया है।
गृह स्वामी ने शनिवार को बताया कि देर रात करीब एक बजे उनकी घर की चारदीवारी को फांदकर बघेरा अंदर आ गया और घर के अंदर लोहे की चेन से बंधे उनके पालतू श्वान का किया। फिर उसका आधा शरीर लेकर जंगल में भाग गया।

No comments