Breaking News

काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर महिला श्रद्धालु ने महिला पुलिसकर्मी को काटा


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर दो पर एक महिला श्रद्धालु ने सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। इस घटना में महिला श्रद्धालु ने महिला पुलिसकर्मी को दांत से काट लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गेट नंबर दो पर ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मी ने सुरक्षा कारणों से एक दक्षिण भारतीय महिला श्रद्धालु को रोका था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और महिला श्रद्धालु ने अचानक महिला पुलिसकर्मी को दांत से काट लिया। इस घटना के बाद महिला पुलिसकर्मी को तुरंत शिव प्रसाद मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया।

No comments