Breaking News

राजस्थान: अब बॉर्डर भी होंगे 'स्मार्ट'


राजस्थान से सटी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा को अब पूरी तरह 'स्मार्टÓ बनाने की तैयारी तेज हो गई है. देश की सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने तथा घुसपैठ पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी 25 और 26 मई को बीकानेर के महत्वपूर्ण दौरे पर आ रहे हैं. रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माने जा रहे इस दौरे के दौरान सीमा सुरक्षा की आधुनिक तकनीकों पर बड़ा मंथन होगा. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गृहमंत्री के इस प्रस्तावित दौरे को देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद खास बताया है.

No comments