Breaking News

जैसलमेर में हिरण की आंख से निकला खून:पर्यावरण प्रेमी बोले- 'भीषण गर्मी की मार'


जैसलमेर जिले में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी के बीच मूक वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर पर्यावरण प्रेमियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। फतेहगढ़ तहसील के नया अचला गांव में एक हिरण की आंख से खून बहने और उसकी रोशनी जाने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही पर्यावरणविद् 'ग्रीनमैनÓ नरपतसिंह राजपुरोहित अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और असहाय स्थिति में घूम रहे हिरण का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस घटना के बाद पर्यावरण प्रेमियों और वन विभाग के दावों में सीधा विरोधाभास देखने को मिल रहा है।

No comments