हथियार लेकर आए बदमाश स्कॉर्पियो चोरी कर ले गए
दौसा जिला मुख्यालय पर आज शनिवार अलसुबह बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी कर ली। वारदात शहर की गणेश नगर कॉलोनी में सुबह करीब 4:15 बजे हुई। 2 नकाबपोश बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने शहरभर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
जिला मुख्यालय पर अलसुबह हुई इस वारदात के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस फिलहाल बदमाशों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी हुई है।

No comments