पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढऩे पर कांग्रेस हमलावर
पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार को सिर्फ तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है। कांग्रेस पार्टी ने आज शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, Óमहंगाई मैनÓ मोदी ने पेट्रोल-डीजल पर 9 दिन में 5 रुपए बढ़ा दिए। आज फिर पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा कर दिया गया। सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है। एक तरफ जहां दुनियाभर की सरकारें अपनी जनता को राहत दे रही हैं, सरकार जनता को ही लूटने में लगी है।

No comments