Breaking News

आसमान से बरस रही आग: कई राज्यों में पारा 48 डिग्री के पार


देशभर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। देश के कई हिस्सों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लगातार बढ़ती गर्मी और रात के समय भी तापमान में राहत न मिलने के कारण लोगों में हीट स्ट्रेस तेजी से बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग  ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में 28 मई तक हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। 
राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है और पश्चिमी राजस्थान में 24 से 28 मई तक गंभीर हीटवेव की चेतावनी दी गई है। 

No comments