Breaking News

हैकिंग से बचने के लिए साइबर शाखा की एडवाइजरी जारी


यदि आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपकी निजी चैट, फोटो, वीडियो और बैंक खातों में जमा रकम पर भारी पड़ सकती है। राजस्थान पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी कर तुरंत 6 जरूरी सुरक्षा सेटिंग्स बदलने की सलाह दी है। यह कदम बढ़ते साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी के मामलों को देखते हुए बेहद जरूरी बताया गया है, जिससे यूजर्स अपनी डिजिटल सुरक्षा को मजबूत कर सकें और किसी भी तरह की हैकिंग या डेटा चोरी से बचाव कर सकें।

No comments