Breaking News

अमरनाथ यात्रा में इस बार बड़े बदलाव - अब टेंट नहीं प्री-फैब्रिकेटेड कैंप में रुकेंगे श्रद्धालु


अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने खास इंतजाम करने का फैसला लिया है। पहले जहां शिव जी के भक्तों के ठहरने के लिए टेंटों का इस्तेमाल किया जाता था। 
इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेस कैंपों पर हर मौसम का सामना करने वाले प्री-फैब्रिकेटेड और फाइबर स्ट्रक्चर का इंतजाम भोलेबाबा के भक्तों के लिए किया गया है। जानकारी के अनुसार, इस बार तैयार किए जा रहे प्री-फैब्रिकेटेड कैंप में 48-48 कमरे शामिल हैं, जहां आम श्रद्धालुओं से लेकर वीआईपी मेहमानों तक के रुकने का खास इंतजाम होगा। 

No comments