Breaking News

किसानों को 25 मई से मिलेगा सिंचाई का पानी


बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के किसानों के लिए राहत की खबर सामने आई है। पीने के पानी का पर्याप्त स्टोरेज होने के बाद अब इंदिरा गांधी नहर से किसानों को सिंचाई पानी देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नहर विभाग के अधिकारियों के अनुसार 25 मई से तीन में से एक ग्रुप को पानी का रेगुलेशन जारी किया जा सकता है। हरिके बैराज में जलस्तर बढऩे के बाद विभाग ने सिंचाई सप्लाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। इससे खरीफ सीजन की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

No comments