Breaking News

श्रीरामशरणम् मंदिर में विशेष सत्संग आज, दूरदराज से जुटेंगे श्रद्धालु


श्रीगंगानगर के हनुमानगढ़ रोड स्थित श्रीरामशरणम् मंदिर में चल रहे 11 दिवसीय रामायण ज्ञान यज्ञ के तहत रविवार को विशेष सत्संग का आयोजन होगा। पूज्य संत स्वामी सत्यानंद जी महाराज को प्रभु श्रीराम के साक्षात दर्शन होने के 101 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है।
शनिवार को साधकों ने जोन प्रभारी मदनलाल भालोठिया के नेतृत्व में अयोध्या काण्ड की प्रथम 10 सर्गों का वाचन किया। मंदिर के मुख्य सेवादार मोहनलाल कथूरिया ने बताया कि रविवार को जालंधर, मलोट सहित पंजाब, हरियाणा, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

No comments