Breaking News

एसीजेएम मीना गहलोत को भावभीनी विदाई


सादुलशहर के एसीजेएम शहर सुश्री मीना गहलोत के प्रिंसिपल किशोर न्याय बोर्ड, चूरू में स्थानांतरण होने पर उन्हें कार्यालय में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यभार मुक्त होने पर न्यायालय स्टाफ एवं कर्मचारियों ने उनका सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सेवाओं के दौरान जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य किया। वहीं, उनके स्थान पर एसीजेएम शहर का कार्यभार मदन लाल सहारण ने ग्रहण किया।

No comments