बाइक में 100 और फोर व्हीलर गाडिय़ों को मिलेगा सिर्फ 500 रुपए का पेट्रोल-डीजल
राजस्थान के अलवर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बहरोड़ क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किल्लत से आम लोगों का भी जीवन पर प्रभाव पडऩे लगा है। जानकारी के मुताबिक, ईंधन की सीमित सप्लाई के चलते पेट्रोल पंप संचालकों ने तेल वितरण पर सीमा तय कर दी है। इससे शहर और आसपास के इलाकों में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहनों को केवल 100 रुपए तक का पेट्रोल दिया जा रहा है। वहीं चारपहिया वाहनों को 500 रुपए तक का डीजल या पेट्रोल ही उपलब्ध कराया जा रहा है।

No comments