'वसूली शुरू...', ईंधन की कीमतें बढऩे पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तंज
देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने पर कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3.25 रुपये बढ़ाए जाने पर कांग्रेस ने इसे जनता पर कोड़े बरसाने के रूप में कहा।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा, महंगाई-मैन मोदी ने आज एक बार फिर जनता पर कोड़े बरसाए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3-3 रुपये बढ़ा दी गई हैं। इसके साथ ही, सीएनजी की कीमतें भी 2 रुपये बढ़ा दी गई हैं। चुनाव खत्म - मोदी की वसूली शुरू।

No comments