Breaking News

4 दिन से बिजली ठप:भीषण गर्मी में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों का जीएसएस पर धरना


चूरू के भानीपुरा तहसील के गांव बिल्यू बास रामपुरा में पिछले तीन-चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी के कारण बिजली न होने से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर बिल्यू बास रामपुरा जीएसएस पर धरना शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली बाधित होने से पशुधन पर भी संकट आ गया है। गांव की गौशाला में गायों को पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

No comments