7 महीने में 133 ब्रांडेड मेडिसन फेल
राजस्थान में अक्सर सरकारी अस्पतालों की नि:शुल्क दवाओं पर सवाल उठते रहे है, लेकिन 133 ब्रांडेड दवाएं बेकार साबित हुई है। राजस्थान के औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की बीते सात माह की जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। तीन साल में सरकारी लैब में जांची गई 217 दवाएं 'नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटीÓ घोषित हुई, जिनमें 25 सैंपल नकली पाए गए। चिंताजनक यह है कि 133 तरह की ब्रांडेड दवा और कॉस्मेटिक उत्पाद भी जांच में फेल पाए गए।

No comments