जयपुर में गर्म सड़क पर लेटे कांग्रेसी कार्यकतार्:जल-भवन पर मटके फोड़े
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल संकट को लेकर जल भवन का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मटके फोड़े। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने जल भवन के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस से जलभवन तक पैदल पानी यात्रा निकाली।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी के बीच गर्म सड़क पर लेटकर जल संकट का विरोध जताया। करीब 10 मिनट तक कार्यकर्ता गर्म जमीन पर हसनपुरा चौराहे पर लेट गए, जिससे यातायात बाधित हो गया।

No comments