पेट्रोल-डीज़ल वृद्धि के बीच राजस्थान के 'ऑयल मिल' में भीषण आग
राजस्थान के नागरिक अभी सुबह-सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई रिकॉर्ड-तोड़ और कमरतोड़ बढ़ोतरी से संभल भी नहीं पाए थे कि भरतपुर जिले के नदबई स्थित 'ऑयल मिलÓ में तड़के सुबह अचानक आग का तांडव शुरू हुआ। मिल में शॉर्ट सर्किट होने के कारण ऐसी आग भड़की, जिसने देखते ही देखते पूरी मिल को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखे डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के सरसों बीज, तैयार सरसों तेल और भारी-भरकम कीमती उपकरणों को पूरी तरह से जलाकर राख के ढेर में तब्दील कर दिया।

No comments